कोतवाली डालनवाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मन्दिर में छत्र चोरी की घटना का मात्र 24 घंटे में किया खुलासा !
Share your love
संवाददाता: करन सहगल

कोतवाली डालनवाला पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए क्षेत्र के एक मंदिर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी किया गया चांदी का छत्र भी बरामद कर लिया है, जिसकी कीमत लगभग 60,000 रुपये बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 26 जून 2026 को दिलाराम बाजार निवासी अरविंद प्रसाद ने डालनवाला कोतवाली में तहरीर के माध्यम से किसी अज्ञात चोर द्वारा दिलाराम बाजार स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर से शिवलिंग के ऊपर लगा चांदी का छत्र चोरी करने के बारे में अवगत कराया जिसके आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना के जल्द अनावरण और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए टीम का गठन करा ।
गठित टीम ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, मुखबिर तंत्र सक्रिय किए और संदिग्धों के बारे में जानकारियां जुटाईं, साथ ही पूर्व में इस तरह के अपराधों में शामिल रहे अपराधियों का भी भौतिक सत्यापन करने के साथ-साथ सघन चैकिंग अभियान चलाया ।
लगातार प्रयासों के बाद, 27 जून 2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने नयां गांव रोड, हाथीबड़कला के पास चेकिंग के दौरान अभियुक योगेश सेमवाल, पुत्र स्व० बद्री दत्त सेमवाल, निवासी ग्राम ऋषिधार, थाना घनसाली, जनपद टिहरी गढ़वाल को चोरी किए गए चांदी के छत्र के साथ गिरफ्तार किया ।
इस मामले को सुलझाने वाली टीम में डालनवाला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह गहलावत, हाथीबड़कला चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सतबीर भण्डारी, कांस्टेबल विजय सिंह और कांस्टेबल सत्यम कुमार शामिल रहे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
