जानलेवा हमले का वीडियो सीसीटीवी में कैद देखिये
Share your love
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जनपद के रुद्रपुर कोतवाली अन्तर्गत एक घटना समाने आई हैं जहाँ एक दर्जी पर अज्ञात कार सवार हथियार से लैस बदमाशो द्वारा जानलेवा हमला बोल दिया। जो पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए मामला पंजीकृत कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
आपको बता दें कि पीड़ित किच्छा वार्ड नम्बर 15 निवासी नाजिम अली खा रुद्रपुर में स्थित एक बुटिक पर दर्जी का काम करता है। उसके पास पिछले दो दिन से एक व्यक्ति का फोन आ रहा था जिसमे वह अपने घर पर शादी का हवाला दे रहा था तथा काम करवाने के लिये दो दिन से लगातार निवेदन कर रहा था जिस पर वह अपने एक साथी के साथ रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत मलसा मार्ग पर पहुंचे। जहाँ आरोपियों ने उन्हें वाहन से पिकअप करने की बात कही गई। वह बताए मार्ग पर अपने साथी के साथ पहुंचे जहां अचानक ही एक बिना नम्बर की स्विफ्ट कार आकर रुकी तथा कार रूकते ही उसमें सवार लोग निकले ओर उनका नाम पूछा तभी अचानक ही उनपर हॉकी के डंडे से ताबड़तोड़ प्रहार बोल दिया। जिसमें वह बाईक से नीचे गिर गए तथा उन पर आरोपियों ने प्रहार करते हुए गभीर रूप से घायल हो गए। इसी दूसरे व्यक्ति ने मुंह खोलने पर तमंचा लहराते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। आस पास लोगों को आता देख उक्त कार सवार युवक बिना नम्बर की कार में सवार होकर फरार हो गए। वहीं इस मामले में पीड़ित के पुत्र द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की माँग को लेकर शिकायत की गई तो पुलिस ने 323, 504, 506 में मामला दर्ज कर लिया हैं उधर, एसपी/रूद्रपुर सीओ अभय सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर जेल भेजा जायेगा। साथ इस मामले के जल्द पटाक्षेप के लिये टीम का गठन कर दिया गया तथा बिना नम्बर की गाड़ी व जिस जिस नम्बरो से उनके पास फोन आया है उसको ट्रैक किया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरों की फूटेज के आधार पर कार सवार तीन चार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
