उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की बिगड़ी तबियत, तत्काल ले जाया गया नैनीताल राजभवन!

Share your love

देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज सुबह ही नैनीताल जिले के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे है | यहां अपने दौरे के पहले दिन बुधवार को उपराष्ट्रपति कुमाऊं विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।लेकिन इस दौरान वहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।आनन-फानन में उन्हें राजभवन ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत की निगरानी कर रही है।

फ़िलहाल उपराष्ट्रपति की तबियत स्थिर है और कई डॉक्टर्स का एक पैनल उनकी राजभवन नैनीताल में ही निगरानी कर रहा है और जरूरत पड़ी तो उन्हें वापिस दिल्ली ले जाया जाएगी लेकिन अभी उनकी तबियत में सुधार है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.