उत्तरकाशी एसपी कमलेश उपाध्याय ने उत्कृष्ठ कार्य करने पर 16 पुलिस अधिकारी और कर्मी को किया सम्मानित !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो

SP उत्तरकाशी द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी में नशा उन्मूलन तथा अपराध नियत्रंण के दिये गये निर्देश।

ऑपरेशन क्रेक डाउन- वेरिफिकेशन ड्राइव के अन्तर्गत बाहरी तथा संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन के साथ आमजन में पुलिस सत्यापन के प्रति जागरुकता बढाने के दिये निर्देश।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय द्वारा कोतवाली धरासू में अधीनस्थ पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों की क्राईम मीटिंग/मासिक सैनिक सम्मेलन लेकर नशा उन्मूलन तथा अपराध नियत्रंण के जरुरी निर्देश दिये गये।

सैनिक सम्मेलन में उनके द्वारा सर्वप्रथम पुलिस अधिकारी व कर्मियों की विभागीय / निजी समस्याओं को सुनते हुये उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित करने के साथ विगत माह में कर्मियों द्वारा रखी समस्याओं पर हुयी कार्यवाहियों की समीक्षा की गयी।

माह जनवरी 2026 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निम्न 16 पुलिस अधिकारी व कर्मियों को “मैन ऑफ द मंथ” घोषित करते हुये प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

1- ASI विक्रम सिंह तोमर- थाना पुरोला
2- ASI(M) मोनिस अहमद- पुलिस कार्यालय
3- ASI जितेन्द्र- यातायात पुलिस
4- ASI कुलवीर जयाडा- पुलिस दूरसंचार
5- HC अब्बल सिंह- थाना पुरोला
6- HC गोविन्द गुसाईं-कोतवाली उत्तरकाशी
7- Ct. ममलेश रावत- थाना पुरोला
8- Ct. अनिल नौटियाल- कोतवाली उत्तरकाशी
9- Ct. लोकेन्द्र राणा- पुलिस कार्यालय
10- Ct. नीरज रावत- कोतवाली उत्तरकाशी
11- Ct. दीपक चौहान- कोतवाली उत्तरकाशी
12- Ct. संदीप- यातायात पुलिस
13- FM रवि कुमार- फायर स्टेशन उत्तरकाशी
14 LFM कंचन- फायर स्टेशन उत्तरकाशी
15- महिला आरक्षी रीतू- पुलिस दूरसंचार
16- होमगार्ड कृष्णा भट्ट- पुलिस कार्यालय।

उत्तराखण्ड में अवैध रुप से रह रहे विदेशी नागरिक, घुसपैठियों, बांग्लादेशी, संदिग्धो तथा बाहरी प्रान्तों से निवासरत व्यक्तियों को चिह्नित कर उनका सत्यापन करने व आपराधिक गतिविधियों मे लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाये जा रहे Operation Crackdown- Verification Drive के अन्तर्गत प्रभावी कार्यवाही कर संदिग्धो तथा बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के साथ आम नागरिकों मे पुलिस सत्यापन के प्रति जागरुकता बढाने के निर्देश दिये गये। कोतवाली/थाना/ चौकी स्तर पर विभिन्न होटल, होम स्टे, हॉस्टल, व्यवसाय, अध्ययन, प्राइवेट नौकरी, श्रमिक, किरायेदार, फ्लैट लेकर निवासरत अज्ञात/अपरिचित/ आपराधिक पृष्ठभूमि छिपाकर रहने वाले संदिग्ध व्यक्तियों को चिह्नित कर प्रभावी कार्यवाही अमल मे लाने की हिदायत दी गयी।

ऑपरेशन स्माईल अभियान की समीक्षा करते हुये गुमशुदाओं बच्चे, महिला, पुरुषों की तलाशी में तेजी लाने तथा और अधिक सक्रियता के काम करने के निर्देश दिये गये।

मासिक अपराधों की समीक्षा करते हुये पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा सभी प्रभारियों को लम्बित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण के साथ विवेचना विशेषकर एनडीपीएस एक्ट तथा महिला सम्बन्धी गम्भीर प्रकरणों में गुणवता एवं पारदर्शिता लाने के सम्बन्ध में जरुरी निर्देश दिये गये।

थानों पर लम्बित समन, वारण्ट, शिकायती प्रार्थना पत्रों एवं ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समयान्तराल में निस्तारण करने के निर्देश दिये गये।

बढते साइबर अपराध, यातायात नियमों, नशे उन्मुलन के प्रति जनजागरुकता बढाने के साथ महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु चलाये जा रहे अभियान अभया के अंतर्गत लगातार जनजागरुकता/ आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिये गये। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रुटीन वाहन चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिये गये।

मासिक अपराध गोष्ठी में जिला होमगार्ड कमाडेंट श्री विजयपाल चोपरियाल, प्रतिसार निरीक्षक श्री शिव कुमार, निरीक्षक अभिसूचना श्री विकास नौटियाल, निरीक्षक दूरसंचार श्री सचिन कुमार, निरीक्षक श्री प्रमोद उनियाल, श्री टीकम सिंह चौहान, श्री दीपक नौटियाल सहित सभी कोतवाली/थाना/ईकाई प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्म0गण द्वारा प्रतिभाग किया गया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.