उत्तराखंड की बिटिया ने KBC Juniors में लहराया परचम !

Share your love

देहरादून : उत्तराखंड की प्रतिभाएं देश और दुनिया में अपना परचम लहरा रही है। पिछले दिनों सोनी टीवी पर प्रसारित Kaun Banega Crorepati Juniors में उत्तराखंड की  ग्यारह वर्षीय मान्या चमोली ने पच्चीस लाख की धनराशि जीत कर उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया है। पंजाब में कार्यरत मान्या के पिता डॉ विनय चमोली मूल रूप से टिहरी ज़िले के निवासी हैं। पच्चीस लाख का पुरस्कार जीतने के साथ साथ मान्य ने अपनी चुलबुली बातों से सभी का मन मोह लिया।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.