एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” के दृष्टिगत पैनेसिया अस्पताल चोरी कांड का हुआ सनसनीखेज खुलासा, 5 शातिर गिरफ्तार !

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

एसएसपी देहरादून के कुशल नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दून पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पैनेसिया अस्पताल में हुई चोरी की घटना का सनसनीखेज खुलासा करते हुए वारदात में संलिप्त 5 शातिर अभियुक्तों को चोरी किए गए करीब 3 लाख रुपये मूल्य के शत-प्रतिशत माल के साथ गिरफ्तार किया है ।

क्या थी घटना?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विगत 13 जुलाई 2026 को पैनेसिया अस्पताल के प्रतिनिधि रणवीर सिंह में प्रार्थना पत्र के माध्यम से थाना नेहरू कॉलोनी को कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा अस्पताल में घुसकर तोड़फोड़ करने एवं अस्पताल का कीमती सामान चोरी करने के बारे में अवगत कराया जिसके आधार पर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) ki संबंधित धाराओं के तहत मामला पंजीकृत कर त्वरित जांच शुरू करी।

चोरी की वारदात को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर नेहरू कॉलोनी थाने के अंतर्गत एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया जिसने लगातार क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया । इसी बीच, 14 जुलाई 2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने विधानसभा मार्ग पर स्थित एक खंडहर भवन में औचक दबिश दी जहाँ घेराबंदी कर पुलिस ने चोरी की घटना में शामिल पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

नशे की लत ने बनाया चोर

पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर खुलासा हुआ कि गिरफ्तार किए गए पांचों अभियुक्त गंभीर रूप से नशे के आदी हैं। अपनी नशे की दैनिक आवश्यकताओं और महंगे शौक को पूरा करने के लिए ही उन्होंने चोरी की इस घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों में से सलमान फेरी लगाने और सोहेल ठेली लगाने का काम करता है। वारदात को अंजाम देने के बाद ये सभी आरोपी चोरी के सामान को स्थानीय कबाड़ी को बेचने की फिराक में थे, लेकिन सौदा होने से पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

गिरफ्तार हुए आरोपियों के नाम ​शुभम उर्फ शिबू पुत्र मोहन चौहान, निवासी: नया गाँव जोगीवाला, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून।

सोहेल, पुत्र अबूबकर, निवासी: ग्राम रामपुर टांडा, जनपदरामपुर (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी: नया गाँव जोगीवाला, देहरादून।

​कुलदीप, पुत्र मनोहर लाल, निवासी: ए-20, रिस्पना नगर, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून।

​सरीक उर्फ बोना, पुत्र अनीश, निवासी: रिस्पना नगर, निकट कृष्णा बैंड, देहरादून।

​सलमान (पुत्र माजिद), निवासी: चांचक, कारगी चौक, थाना पटेलनगर, देहरादून।

इस त्वरित और सफल खुलासे में मुख्य भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी, फव्वारा चौक उपनिरीक्षक धनीराम पुरोहित, अपर उपनिरीक्षक अंशुल बर्तवाल, कांस्टेबल ललित, कांस्टेबल आशीष, कांस्टेबल अनिल, कांस्टेबल सत्यवीर एवं कांस्टेबल हर्षवर्धन शामिल थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.