उत्तराखंड की बेटी नैनिका बनी लेफ्टिनेंट, किया पिता का सपना पूरा

Share your love

नैनीताल: उत्तराखंड में कई ऐसे लड़कियां हैं जिन्होंने सेना की वर्दी पहनी और आज सीमाओं पर खडे़ होकर देश की रक्षा कर रही हैं। इन में एक नाम और जुड़ गया है नैनीताल की नैनिका का।

नैनिका रौतेला का चयन भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट के पद हुआ है। शुक्रवार को घोषित हुए परिणाम में नैनिका रौतेला का चयन सब लेफ्टिनेंट पद पर हुआ है। उसकी कक्षा 6 तक की पढ़ाई मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर से व इंटर तक की शिक्षा सेंट मेरी कॉलेज से हुई। उसके बाद उन्होंने कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग रुड़की से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की और वर्तमान में बहुराष्ट्रीय कंपनी एक्सेंचर गुड़गांव में गूगल के लिये बतौर इंजीनियर सेवा दे रही हैं।

मेधावी नैनिका के पिता रामसिंह रौतेला नैनीताल जिला अदालत व उत्तराखंड हाईकोर्ट में वकालत करते हैं जबकि उनकी माताजी डॉ बसन्ती रौतेला मोहनलाल साह इंटर कॉलेज में प्रवक्ता हैं । उनके छोटे भाई हर्ष रौतेला सेंट जोजेफ कॉलेज नैनीताल से इंटर करने के बाद लॉ कॉलेज देहरादून से बीबीए एलएलबी कर रहे हैं । बेटी की इस उपलब्धि से गदगद अधिवक्ता रामसिंह रौतेला ने कहा कि नैनिका ने उनका 28-30 साल पुराना सपना पूरा किया है।

वह स्वयं भारतीय सेना का हिस्सा बनना चाहते थे और उन्होंने सेना के अलावा कभी सरकारी नौकरी के लिये आवेदन नहीं किया किन्तु उनका चयन भारतीय सेना में नहीं हो सका लेकिन उनकी पुत्री ने उनका यह सपना पूरा किया है। नैनिका ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता व गुरुजनों के मार्गदर्शन व अनुशासन को दिया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.