26 यात्रियों से भरी देहरादून से पिथौरागढ़ जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस ब्रेक फेल होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त खटारा बसों के सहारे तय कर रहे लंबी दूरी
Share your love
चंपावत
गुरुवार सवेरे लोहाघाट के मरोड़ाखान के पास देहरादून से पिथौरागढ़ जा रही पिथौरागढ़ डिपो की बस uk07 PA 2906 के तीव्र ढलान पर अचानक ब्रेक फेल हो गए जिस कारण बस में बैठ यात्रियों में चीख-पुकार मच गई बस के चालक पंकज पांडे ने हिम्मत से काम लेते हुए बस को नियंत्रित करते हुए पहाड़ी से टकरा दिया और बस में सवार 26 यात्रियों की जान बचा ली गई और बड़े हादसे को टाल दिया गया

पहाड़ी से बस टकराने से चालक परिचालक सहित छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए तभी वहां से गुजर रहे स्वास्थ्य कर्मी हरिमोहन बोरा ने पुलिस व 108 को सूचना दी तथा हरिमोहन बोहरा, पंकज भट्ट पंकज जोशी व पंकज खर्कवाल आदि युवाओं के द्वारा घायल यात्रियों को बस से निकाला गया सूचना मिलने पर 112 व पुलिस मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को 108 के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया तथा मामूली रूप से घायलों को अन्य बस से उनके गंतव्य को भेज दिया गया

घायलों का इलाज कर रहे डॉक्टर करन ने बताया सभी घायल खतरे से बाहर हैं पर चोटे काफी लगी हुई है जिनका उपचार चल रहा है वही बस के चालक पंकज पांडे ने बताया तीव्र ढलान में अचानक से बस के ब्रेक फेल हो गए तो उन्होंने यात्रियों की जान बचाने के लिए बस को पहाड़ी से टकराया
चालक ने बताया उन्हें बस को रोकने के लिए तीन बार बस को पहाड़ी से टकराना पड़ा उन्होंने कहा बस काफी पुरानी हो चुकी है तथा 8 से 9 लाख किलोमीटर चल चुकी है वर्कशॉप में स्पेयर पार्ट्स न मिलने के कारण जुगाड़ कर बसों को चलाना पड़ता है कुल मिलाकर चालक की सूझबूझ से 26 यात्रियों की जान बच गई
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
