उत्तराखंड STF की वन्यजीव तस्करों पर कार्यवाही, दो तस्कर गिरफ्तार

Share your love

नैनीताल: शनिवार को दो वन्य जीव तस्करों अनिल कुमार जोशी व विनोद कुमार आर्या को मुखबिर की सूचना पर भवाली थाना क्षेत्रार्न्तगत सेनोटोरियम के पास से गिरफ्तार किया गया तथा आरोपियों के कब्जे से एक लैपर्ड (गुलदार) की खाल व 03 लेपर्ड दाँत बरामद किये गये।

बरामद खाल की लम्बाई करीब 7 फीट व चौढ़ाई करीब 4 फीट है। क्योंकि लेपर्ड शेड्यूल 1 सूची का जानवर है आरोपियों के विरूद्व थाना भवाली में वन्य जीव जन्तु संरक्षण अधिनियम की सम्बन्धित धाराओं का अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह यह लैपर्ड की खाल भवाली वन प्रभाग से लेकर आया है, जो करीब एक वर्ष पुरानी है तथा जिसको जंगल में फन्दा लगाकर गले में किसी धारदार हथियार से मारा गया है। वह पहले भी कई बार अवैध वन्य जीव अंगो की तस्करी पहाड़ो से उत्तर प्रदेश व दिल्ली आदि राज्यों में कर चुके है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.