उत्तराखंड: ट्रेन की चपेट में आकर रेलकर्मी की मौत

Share your love

लक्सर: शुक्रवार देर शाम ट्रेन की चपेट में आकर एक रेल कर्मचारी की मौत हो गई। सूचना पाकर रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं, पुलिस ने शव का पचनामा भरकर पोस्टमाटर्म के लिए भेजा।

रेलकर्मी सचिन डौसनी रेलवे स्टेशन के पास सिग्नल पर काम कर रहा था। ट्रेन आने पर वह लाइन पर चला गया। इसी बीच लाइन पर भी ट्रेन निकली, जिसकी चपेट में आने से सचिन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना रेलवे स्टेशन पर दी गई। स्टेशन मास्टर ने अफसरों को बताया। सूचना पाकर रेलवे अधिकारी और आरपीएफ पहुंची।

आरपीएफ के प्रभारी ने सिविल पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस पर लक्सर कोतवाली पुलिस पहुंची और शव का पचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.