उत्तराखंड: पांच लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

Share your love

रिपोर्ट: फरमान खान

लक्सर: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सुल्तानपुर पुलिस चौकी पर तैनात चेतक पुलिस कर्मी अजीत व बलदेव को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने पांच लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। साथ ही उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे जिले में नशे के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार देर रात्रि को सुल्तानपुर पुलिस ने कच्ची शराब के साथ ग्राम टिक्कमपुर निवासी टीटू पुत्र पंकज को गोविंदगढ़ के पास से चैकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। एसआई मनोज कुमार ने बताया कि क्षेत्र में लगातार अवैध शराब की तस्करी की शिकायतें मिल रही थी। जिसे देखते हुए व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर टिक्कमपुर से गोविन्दगढ़ की ओर बिक्री के लिए लाई जा रही कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ने में कामयाबी हासिल की।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र के अन्य गांवों से भी शिकायतें मिल रही हैं। जिसे देखते हुए आगे भी अभियान जारी रहेगा। टीम में आदि का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.