उत्तराखंड: अब ऑनलाइन मिलेगी शादी समारोह की अनुमति, यहां करना होगा आवेदन

Share your love

हल्द्वानी: उत्तराखंड में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। प्रदेश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

वहीं नैनीताल जिले में बुधवार को कोरोना के 818 नए केस मिले हैं। अब कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते जिला प्रशासन ने शादी समारोह के लिए ऑनलाइन अनुमति देने की व्यवस्था की है। सरकार की गाइड लाइन के मुताबिक शादी विवाह के आयोजन में परमिशन के लिए लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे थे लेकिन अब प्रशासन ने लोगों की परेशानी को देखते हुए शादी समारोह में 100 लोगों की अधिकतम अनुमति के लिए वेबसाइट http://www.mynainital.in लांच की है जिस को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, जिस परिवार में समारोह है वह अनुमति का आवेदन सीधे कर सकता है और अपने अनुमति पत्र के एप्लीकेशन नंबर का प्रयोग करके स्वीकृति मिल जाने के बाद वेबसाइट से परमिशन डाउनलोड कर सकता है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.