उत्तराखंड: जाको राखे साइयां मार सके न कोई, देखिए कैसे बाल बाल बचा बाइक सवार

Share your love

नैनीताल: उत्तराखंड में बारिश होने से पहाड़ी इलाकों में परेशानी हो रही है। बारिश का असर यातायात पर पड़ रहा है। इस बीच एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। जानकारी के मुताबिक नैनीताल जिले के गरमपानी में राष्ट्रीय राजमार्ग में पहाड़ी से मलबा गिर रहा था। इस दौरान ठीक नीचे से एक बाइक सवार निकला। इस वीडियो को जिसने भी देखा वह हक्का-बक्का रह गया। राजमार्ग में गिरता बोल्डर साफ दिख रहा है, मोटर साइकिल चालक के ठीक आगे बोल्डर गिरता है, लेकिन वह बचा जाता है।

वीडियो में मोटर साइकिल चालक घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग में आगे बढ़ता नजर आता है। ये घटना गरमपानी क्षेत्र में मेंढक पॉइंट की बताई जा रही है। घटना का वीडियो पहाड़ी के सामने बने रिसोर्ट से बनाया गया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.