उत्तराखंड: खाई में गिरी कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत, एक महिला गंभीर

Share your love

नैनीताल: नैनीताल में एक बड़ा हादसा हुआ है। गेठिया में देर रात एक कार खाई में गिर गयी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी है और एक महिला घायल हो गयी है।जानकारी के मुताबिक कार भवाली से हल्द्वानी की तरफ जा रही थी, तभी रास्ते में अनियंत्रित होकर गेठिया के पुल से नीचे गिर गई। हादसे में एक युवती और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर रैस्क्यू ऑपरेशन चलाया। थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि आई10 कार संख्या डी.एल.8सी ए ए 2634 देर रात लगभग दो बजे गेठिया में हादसे का शिकार हो गई। कार खुपी पुल को तोड़ते हुए 150 मीटर गहरे पथरीले नाले में जा गिरी। खाई में पत्थरों के ऊपर गिरने से कार बुरी तरह से पिचक गई।

हादसे में दिल्ली और गाजियाबाद निवासी कार सवार तीन में से एक युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल युवती को तड़के सवेरे पुलिस ने गाड़ी तोड़कर रेस्क्यू किया। बताया गया कि हादसे के बाद सुबह जब युवती को होश आया तो उसकी चीख पुकार सुनकर मॉर्निंग वॉक कर रहे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस सवेरे छह बजे मौके पर पहुंची तो एक युवक और एक युवती की मौत हो गई थी। घायल युवती को रैस्क्यू कर अस्पताल भेज गया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.