उत्तराखंड ब्रेकिंग: आज BJP में शामिल होंगे ये निर्दलीय विधायक

Share your love

देहरादून: भाजपा ने रणनीतिक रूप से फिलहाल बढ़त बना ली है। भाजपा लगातार बड़े नेताओं को अपने बेड़े में शामिल कर रही है। वही आज भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा भाजपा में शामिल हो जाएंगे।

जी हां राम सिंह कैड़ा को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक कल ही दिल्ली पहुंच चुके हैं। भाजपा इससे पहले पुरोला विधायक राजकुमार और निर्ददलीय प्रीतम सिंह पवांर को पार्टी में शामिल रका चुकी है। हालांकि, कांग्रेस के लिए यह व्यक्तिगत रूप से कोई झटका नहीं है, लेकिन रणनीतिक रूप से इसका लाभ जरूर भाजपा को मिलेगा।

राम सिंह कैड़ा पहले कांग्रेस में रहे। कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़े और जीत भी हासिल की। यह पहले से ही माना जा रहा था कि कैड़ा भाजपा में शामिल होंगे। पहले भी उनके शामिल होने की चर्चाएं थी, लेकिन स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद उनकी ज्वाइनिंग टल गई थी। लेकिन, अब तय हो गया है कि कैड़ा आज ही भाजपा का दामन थामेंगे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.