उत्तराखंड ब्रेकिंग: धामी मंत्रिमंडल की कैबिनेट बैठक स्थगित, ये है वजह

Share your love

देहरादून : उत्तराखंड से बड़ी खबर है। आज शाम सात बजे होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार इस कैबिनेट बैठक में चर्चा के लिए मुद्दे अधिक हो रहे हैं। आगामी विधानसभा सत्र को देखते हुए फैसले लिए जाने हैं। बता दें कि पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल की बैठक गुरुवार देर शाम सचिवालय में होनी थी।

आपको बता दे बैठक में राशन विक्रेताओं का लाभांश बढ़ाने, कार्मिकों के डीए में वृद्धि समेत कई फैसले लिए जाने थे। लेकिन इसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। अगली कैबिनेट कब होगी इसकी सूचना नहीं दी गई है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.