यूपी बॉर्डर पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को यूपी पुलिस ने रोका, धरने पर बैठे
Share your love
रिपोर्टर :वेद प्रकाश यादव
किच्छा: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जा रहे पूर्व सीएम हरीश रावत एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सैकड़ों समर्थकों के साथ उत्तराखंड उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर पहुचने पर उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को रोक लिया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को रोके जाने पर भाजपा सरकार हाय हाय के नारे लगाने लगें।वही उत्तरप्रदेश के बेहड़ी क्षेत्र के स्थानीय प्रशासन ने बताया कि पूर्व सीएम हरीश रावत खे साथ पांच लोगों को उत्तरप्रदेश मे जाने की अनुमति दे दी थी।लेकिन पूर्व सीएम हरीश रावत अपने सभी समर्थकों के साथ जाने की जिद्द करते हुए धरने पर बैठ गए।जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं व यूपी पुलिस के बीच नोंकझोंक हो गई।
इस दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने संयुक्त रूप से कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने निर्दोष किसानों की हत्या की है। जिसें किसी भी सूरत मे बर्दाश्त नही किया जाएगा।वही एक घंटे धरने पर बैठने के बाद पूर्व सीएम हरीश रावत के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ता उत्तराखंड वापस लौट आए।
इस मौके पर पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल,कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष तिलक राज बेहड एवं भुवन कापडी,,पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल,पूर्व विधायक नारायण पाल,जसपुर विधायक आदेश चौहान,प्रदेश सचिव विनोद कोरंगा,पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट , नगरपालिका अध्यक्ष किच्छा दर्शन कोहली,चौधरी भूपेंद्र सिंह,फिरदौस सलमानी,अकरम खान, एवं अन्य कई कांग्रेसी मौजूद थे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
