बाल बाल बचे केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त

Share your love

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और बीजेपी नेता मंगल पांडे एक हादसे में बाल-बाल बच गए हैं। बिहार विधानसभा चुनाव अभियान के लौटने के दौरान इनका हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि किसी को कोई चोट नहीं आई।

चुनाव प्रचार से लौटने के बाद रविशंकर प्रसाद का हेलीकॉप्टर पटना एयरपोर्ट पर उतर रहा था इस दौरान हेलीकॉप्टर का पंखा एक निर्माण स्थल पर ओवरहेड वायरिंग से टकरा गया। इससे उनके हेलिकॉप्टर का पंखा टूट गया। हालांकि हादसे में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, मंगल पांडे और संजय झा को को किसी प्रकार का भारी नुकसान नहीं उठाना पड़ा है।हेलीकॉप्ट में मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं।

बता दें कि बिहार चुनाव के तहत पीएम नरेंद्र मोदी भी 23 अक्तूबर से बिहार में रैली करेंगे। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 12 रैलियां होंगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *