भारतीय किसान यूनियन प्रधान के प्रदेश महासचिव मुकेश सिंह बिष्ट के नेतृत्व में डीएम को धस्तीकरण के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो

आज भारतीय किसान यूनियन प्रधान, उत्तराखंड के प्रदेश संगठन महासचिव मुकेश सिंह बिष्ट के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी नैनीताल को धस्तीकरण के आदेश के संबंध में ज्ञापन सौंपा।


प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष नैनीताल प्रताप सिंह राणा, जिला अध्यक्ष उधम सिंह नगर हरजीत सिंह, कुमाऊं मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद कांडपाल, तारा सिंह राणा, महिला प्रकोष्ठ कुमाऊं मंडल महासचिव रजनी बिष्ट, मोनिका बिष्ट, भावना बिष्ट सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने पटेल चौक, हल्द्वानी स्थित मकान संख्या 11-12 के संबंध में कुमाऊं आयुक्त मंडल, नैनीताल द्वारा पारित धस्तीकरण आदेश पर अब तक प्रशासन द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर आपत्ति जताई। संगठन ने जिलाधिकारी से शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा इस संबंध में संगठन को अवगत कराने की मांग की।


भारतीय किसान यूनियन प्रधान के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से आगे की रणनीति बनाने को बाध्य होगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.