पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग अक्षय कोंडे के निर्देशन में पुलिस लाइन में सभी पुलिस जवानों तथा फायर फाइटरों के लिए योगाभ्यास का किया गया आयोजन !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो देहरादून

जनपद रुद्रप्रयाग में पुलिस कार्मिकों के लिए एक सामूहिक योगाभ्यास शुक्रवार को कराया गया। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग अक्षय कोंडे के निर्देशन में पुलिस लाइन रतूड़ा में सभी पुलिस जवानों तथा फायर फाइटरों को जीवन में योग के महत्व एवं योग से होने वाले लाभ के सम्बन्ध में अवगत कराते हुए शारीरिक रूप से स्वस्थ तथा मानसिक रूप से फिट रहने के लिए सामूहिक योगाभ्यास कराया गया तथा स्वस्थ शरीर तथा अनुशासित जीवन का सन्देश दिया गया। इस अवसर पर निरीक्षक नीलाभ खाली द्वारा योग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए अवगत कराया कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य अपितु मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी आवश्यक है। उनके द्वारा सूक्ष्म प्राणायाम, सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न आसनों का अभ्यास कराते हुए उनसे होने वाले स्वास्थ्य लाभों के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा मानते हुए अपनी दिनचर्या में शामिल करने हेतु अवगत कराया।*सोशल मीडिया सैल पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.