एसएसपी देहरादून के निर्देशन में थाना रायपुर पुलिस एवं एसोजी की संयुक्त टीम ने मात्र 24 घण्टे में कार लूट का किया खुलासा!
Share your love
संवाददाता : करन सहगल

दिनांक 23/03/2025 को वादी इमरान अहमद पुत्र बाबू निवासी अशोक विहार लोनी गाजियाबाद उ0प्र0 ने थाना रायपुर पुलिस को प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि कि वह शिव कुमार गुप्ता की टैक्सी कार स्विप्ट डिजायर न0 HR67E-1501 चलाता है। दिनांक 22/03/2025 को वह उपरोक्त गाडी की UBER के माध्यम से हुई बुकिंग में 02 सवारियों को पानीपत हरियाणा से रायपुर देहरादून लेकर आया था, जिन्होंने रायपुर पहुँचने पर पिस्टल दिखाकर उससे उसकी कार लूट कर फरार हो गए जिसके आधार पर थाना रायपुर में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया…
घटना के शीघ्र अनावरण हेतु एसएसपी देहरादून ने थाना रायपुर पुलिस एवं एसओजी की अलग अलग टीमों का गठन किया गया…
गठित टीमो द्वारा घटनास्थल के आसपास आने जाने वाले मार्गों व अन्य स्थानों पर लगभग 40 सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया, साथ ही पूर्व में लूट के घटनाओं में संलिप्त अभियुक्तों की वर्तमान जानकारी प्राप्त की गई तथा घटनास्थल के आसपास रहने वाले बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन की कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही के परिणाम स्वरूप पुलिस टीम द्वारा दिनांक 24/03/2025 को मुखबीर द्वारा दी गयी सूचना के आधार पर घौडा फैक्ट्री बालावाला के पास से 04 अभियुक्तो 1- दीपक मालिक 2- रौनक गहलावत 3- विनय कुमार 4- धर्मवीर को घटना में लूटी गयी कार के साथ गिरफ्तार किया गया…
अभियुक्त गण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 पिस्टल, 05 जिन्दा कारतूस, एक देशी तमंचा मय 02 कारतूस व 02 खुकरी बरामद की गयी…
अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना रायपुर से वरिष्ठ उप निरीक्षक भरत सिंह रावत, चौकी प्रभारी बालावाला उपनिरीक्षक संजय रावत उपनिरीक्षक ज्योति प्रसाद उनियाल, कॉन्स्टेबल प्रेम पंवार, कॉन्स्टेबल मुकेश कण्डारी, कॉन्स्टेबल प्रदीप, कॉन्स्टेबल किशनपाल, कॉन्स्टेबल दिनेश एवं कॉन्स्टेबल राजेश शामिल थे….
इसके साथ ही एसओजी देहरादून से प्रभारी एसोजीvनिरीक्षक मुकेश त्यागी, उपनिरीक्षक कुन्दन राम, उपनिरीक्षक चिंतामणी, कॉन्स्टेबल ललित, कॉन्स्टेबल मनोज, कॉन्स्टेबल सोनी, कॉन्स्टेबल नवनीत, कॉन्स्टेबल आशीष एवं कॉन्स्टेबल विपिन शामिल थे…
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
