एसएसपी देहरादून के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर के नेतृत्व में दून पुलिस ने प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित हॉस्टल, पीजी तथा दुकानों की करी आकस्मिक चेकिंग !
Share your love
संवाददाता करन सहगल

सीएम धामी के विजन “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा तस्करों के विरुद्ध देहरादून पुलिस द्वारा विभिन्न अभियान चलाये जा रहे हैं…

तस्करों द्वारा कॉलेज के बच्चों से लेकर युवाओं को नशा बेचकर उन्हें नशे का आदी बनाते हुए उनके भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। हालांकि प्रदेश पुलिस द्वारा नशे की रोकथाम हेतु कई अभियान चलाए जा रहे हैं…

अभियान को सफल बनाने हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत स्थित हॉस्टेल /पीजी एवं छात्र/छात्राओं के आवागमन वाले स्थानों पर स्थित दुकानों पर नशे की सामग्री बेचे जाने के विरूद्ध लगातार चैकिंग अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है…

निर्देशों के अनुपालन मे क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर श्रीमती रीना राठौर के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस, एएनटीएफ, एसओजी तथा डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीम द्वारा थाना प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत बिधौली, पौंधा आदी क्षेत्रों में आकस्मिक चेकिंग की गई…
चैकिंग के दौरान समस्त दुकानदारो को अपनी अपनी दुकानो में किसी भी प्रकार के नशे की सामग्री का विक्रय न करने तथा दुकान में आने वाले किसी भी छात्र/छात्रा को नशे का सेवन न करने देने की सख्त हिदायत दी गई। साथ ही शिकायत मिलने पर प्रभावी कार्यवाही कें लिए तैयार रहने की चेतावनी दी गई…
हॉस्टेल एवं पीजी संचालकों को सभी छात्र छात्राओं का विवरण अपने पास रखने, रात्रि में आने- जाने के लिए समय निर्धारित करने की हिदायत दी गई। साथ ही नशे के शिकायत मिलने पर जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही के ये तैयार रहने की चेतावनी दी गई…
छात्र छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव की जानकरी देते सभी छात्र छात्रों को जागरूक किया गया।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
