उत्तराखण्ड पीडबल्यूडी के सेवानिवृत्त मुख्य अभियन्ता पर करोड़ों की संपत्ति?

Share your love

काली कमाई की खुलेगी कुंडली?

खबर आ रही है कि उत्तराखण्ड पीडबल्यूडी के सेवानिवृत्त मुख्य अभियन्ता राजेन्द्र गोयल के पास करोड़ों की संपत्ति है। पीडबल्यूडी उत्तराखण्ड के समक्ष घोषित लगभग आधा दर्जन सम्पत्तियों का उल्लेख है जिनकी कीमत घोषणा के समय भी करोड़ों में थी। लोकजन टूडे के पास उपलब्ध दस्तावेजों के अनुसार राजेन्द्र गोयल की पत्नी और बेटे के नाम पर लगभग दो दर्जन संपत्तियाँ हैं जिनकी सर्कल रेट लगभग साढ़े पाँच करोड़ रुपये है। इन सभी सम्पत्तियों को सेवा निवृत्त होने के बाद वर्ष 2020 और 2023 के मध्य अर्जित किया गया है। ऐसा अनुमान है कि अर्जन के समय भी इन सभी सम्पत्तियों की कुल कीमत बीस करोड़ के करीब हो सकती है। उल्लेखनीय है कि इनमे से कुछ संपत्तियाँ गिफ्ट के माध्यम से ली गई हैं। दिया गया ब्यौरा सिर्फ जनपद देहरादून की सम्पत्तियों का है। इससे अलग अन्य जनपदों, प्रदेशों एवं विदेशों में भी संपत्ति होने का दावा किया जाता है।

सबसे बड़ा सवाल है कि कहाँ से अर्जित किया धन ?

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजेन्द्र गोयल पीडबल्यूडी प्रभावशाली अभियन्ता थे जिनकी पहुँच सत्ता में बैठे लोगों से भी थी। विश्वस्त सूत्र बताते है कि उनके द्वारा सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता को ताक पर रखकर काम करवाने के ऐवज में उनको अकूत लाभ मिला। प्रधानमन्त्री ग्रामीण सड़क योजना का प्रमुख होने के नाते भी टेण्डर प्रक्रिया से लेकर सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता सब राजेन्द्र गोयल के हाथ में थी। ऐसे मलाईदार पदों पर बैठे व्यक्ति के लिए इतना धन एकत्र करना कोई बड़ी बात नहीं है। बहुत जल्द ही लोकजन टुडे इस पर बड़ा खुलासा करेगा कि ये सम्पत्तिया कहा और कैसे जुटाई गयी…

क्या हो पाएगी सही दिशा में जाँच और अब आगे क्या होगा ?

माननीय उच्च न्यायालय के सरकार से जवाब तलब किए जाने के बाद फिलहाल गेंद राज्य सरकार के पाले में दिख रही है और सतर्कता विभाग राज्य सरकार के निर्देशों की प्रतीक्षा कर रहा है। कुछ दिन पूर्व ही निदेशक सतर्कता वी॰ मुरुगेशन (आई॰पी॰एस) द्वारा 40 भ्रष्टाचारियों की फ़ाइल शासन स्तर पर लंबित होने की बात कही गई थी। ऐसे मे देखना दिलचस्प होगा कि राज्य सरकार माननीय उच्च न्यायालय में क्या कहती है?

अब बात कैसे खुलेगी पोल

लोकजन टुडे को विश्वस्त सूत्र बताते है कि उत्तराखंड के एक बड़े राजनितिक नेता का संरक्षण प्राप्त है जिसकी वजह से महाशय एक दम कार्यवाही को लेकर आश्वस्त है सरकारी अफसरों में भी इस बात की दहशत है कि अगर सेवानिवृत साहब की चोरी पकड़ी तो उन पर गाज गिरनी तय है लेकिन मुख्यमंत्री धामी ऐसे भ्रस्ट सरकारी ऑफसरो को लेकर मजबूती से एक्शन लेने की तैयारी में जुट गए है पूर्व में भी cm धामी स्पष्ट कर चुके है कि भ्रस्टाचारीयो को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा बहरहाल बेहद जल्द लोकजन टुडे इस पर बड़ा खुलासा करेगा बने रहिये हमारे साथ।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.