दून पुलिस ने मंदिर में चोरी का मात्र 24 घंटे में किया खुलासा, आरोपी ने नशे की लत पूरी करने के लिए तोड़ा था दानपात्र !

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस को एक और सफलता मिली है। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने हरबर्टपुर स्थित शिव मंदिर में हुई चोरी की घटना का त्वरित संज्ञान लेते हुए महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए घटना में शामिल अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी किए गए ₹7,990 की शत-प्रतिशत धनराशि बरामद कर ली है।

क्या है पूरा मामला?

मामले के अनुसार, 30 जुलाई 2026 को मंदिर समिति हरबर्टपुर के अध्यक्ष सुमेर चन्द वर्मा ने कोतवाली विकासनगर में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें बताया गया कि 27 जुलाई 2026 की रात अज्ञात चोरों ने आसनबाग, रामबाग स्थित शिव मंदिर में घुसकर दान-पात्र का ताला तोड़ दिया और उसमें रखी चढ़ावे की धनराशि चोरी कर ली। तहरीर के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(A) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

चेकिंग के दौरान हत्थे चढ़ा आरोपी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 31 जुलाई की देर रात चैकिंग के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर कैनाल रोड, विकासनगर से आरोपी अरशद, निवासी ग्राम बैरागीवाला (थाना सहसपुर) को गिरफ्तार कर लिया जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से दानपात्र से चुराए गए पूरे ₹7,990 बरामद हुए।

नशे की पूर्ति के लिए की थी चोरी

पुलिस पूछताछ में आरोपी अरशद ने स्वीकार किया कि वह गंभीर रूप से नशे का आदी है और उसी लत और अन्य व्यक्तिगत जरूरतों को पूरा करने के लिए ही उसने मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था​नशे की पूर्ति के लिए की थी चोरी
​पुलिस पूछताछ में आरोपी अरशद ने स्वीकार किया कि वह गंभीर रूप से नशे का आदी है। अपनी नशे की लत और अन्य व्यक्तिगत जरूरतों को पूरा करने के लिए ही उसने मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

घटना का त्वरित खुलासा करने वाली पुलिस टीम में हरबर्टपुर चौकी प्रभारी उप-निरीक्षक मयंक त्यागी, कांस्टेबल नवीन कोहली, नरेश पंत, चमन चौहान और होमगार्ड वाहिद हसन शामिल रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.