एसएसपी देहरादून की सख्ती का दिखा असर, दून पुलिस ने सहसपुर में गोकशी का वांछित अभियुक्त किया गिरफ्तार !
Share your love
संवाददाता: करन सहगल

जनपद में अपराधियों और अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए एसएसपी देहरादून के कुशल मार्गदर्शन एवं सख्त रुख के तहत चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” को एक और बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी देहरादून की अपराधों के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति और निरंतर निगरानी का ही परिणाम है कि कोतवाली सहसपुर पुलिस ने सहसपुर तथा सेलाकुई क्षेत्र में गोकशी की घटनाओं को अंजाम देने वाले वांछित अभियुक्त को धर दबोचा।
एसएसपी देहरादून के कड़े निर्देशों और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के विजन से जिले में पुलिस बल पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। गोकशी जैसी आपराधिक गतिविधियों पर एसएसपी की सख्ती के कारण पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न केवल मुख्य अभियुक्त को रंगे हाथों पकड़ा, बल्कि फरार चल रहे आदतन अपराधियों की धरपकड़ के लिए ताबड़तोड़ दबिशें देकर नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है। एसएसपी देहरादून के इस सख्त और निष्पक्ष नेतृत्व की जनता में जमकर प्रशंसा हो रही है।
क्या था पूरा मामला ?
दिनांक 29/30 जुलाई 2026 की रात्रि को कोतवाली सहसपुर पुलिस को खुशहालपुर क्षेत्र में कुछ अराजक तत्वों द्वारा गोकशी की घटना को अंजाम देने के बारे में सूचना मिली जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर गोकशी करते हुए अभियुक्त सावेज पुत्र दिलबहार को अवैध गोमांस और घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व चाकू के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। अंधेरे का फायदा उठाकर अन्य अभियुक्त मौके से फरार हो गए थे।
इस घटना के संबंध में कोतवाली सहसपुर में धारा 3/5/11 उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम 2007 के तहत मामला पंजीकृत किया गया था।
गिरफ्तार वैग से कड़ी पूछताछ के दौरान उसने अपने साथी मुशर्रफ उर्फ काला, शादाब उर्फ फोती, लालू, शमीम, समीर उर्फ टीटला, आफताब, आशिफ, अमीर, सलमान उर्फ मुल्ला तथा वसीम के साथ मिलकर गोकशी की घटना को अंजाम देने की बात कबूल की थी।
एसएसपी देहरादून के सख्त निर्देशों के तहत पुलिस टीम द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। इसी कड़ी में 30 जुलाई 2026 की रात्रि को पुलिस ने घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त वसीम पुत्र सफीक निवासी खुशहालपुर, थाना सहसपुर, देहरादून को खुशहालपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
बताते चलें कि अभियुक्त आदतन अपराधी है और उसके विरुद्ध थाना सहसपुर में पूर्व में भी गोवंश से संबंधित धाराओं में चार अभियोग पंजीकृत है।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली सहसपुर निरीक्षक प्रदीप रावत, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनमोहन नेगी, उपनिरीक्षक अरविंद पंवार, उपनिरीक्षक अशोक कुमार, कॉन्स्टेबल संदीप कुमार, कॉन्स्टेबल संजय राणा, कॉन्स्टेबल मुन्ना सिंह एवं कॉन्स्टेबल बृजेश कुमार शामिल थे।

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
