देहरादून: 7 मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का सचिवालय कूच, 20 नवंबर तक धरना जारी रखने का ऐलान!

Share your love

लोकजन टुडे, शीतल सकलानी

प्रदेशभर से देहरादून पहुंचीं आशाएं, मांगों पर सुनवाई नहीं होने से नाराज; सचिवालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात

देहरादून में अपनी मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने आंदोलन तेज कर दिया है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आशा कार्यकर्ता राजधानी पहुंचीं और सचिवालय कूच कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ने के चलते सचिवालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।


आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे सात सूत्रीय मांगों को लेकर लंबे समय से आवाज उठा रही हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया। इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने सीएमओ कार्यालय के बाहर चल रहे धरने को आगे बढ़ाते हुए सचिवालय के बाहर प्रदर्शन शुरू किया।


आशा कार्यकर्ताओं ने 20 नवंबर तक सचिवालय के बाहर धरना जारी रखने की बात कही है। उनका कहना है कि जब तक मांगों पर समाधान नहीं निकलता, आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन और तेज करने की चेतावनी भी दी है।


प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस मौके पर तैनात है और स्थिति पर नजर रख रही है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.