एसएसपी देहरादून द्वारा संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना प्रेमनगर पुलिस ने चलाया सघन चैकिंग अभियन, 02 को किया गिरफ्तार ,52 के दुपहिया वाहन किये सीज़ !

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

एसएसपी देरहादून द्वारा सभी अधिकारियों को सम्पूर्ण जनपद में “ऑपरेशन प्रहार” चलाने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके तहत सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले, ड्रिंक एण्ड ड्राईव करने वाले, मोडिफाईड साईलेसंर लगाने वाले तथा रैश ड्राईविंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

निर्देशों का पालन करते हुए आज थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन वाहन चैकिंग चलाया जिसके दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 02 वाहन चालकों को धारा 185 मोटर अधिनियम में गिरफ्तार कर उनके वाहनो को सीज़ किया गया।

इसके साथ ही माडिफाईड साईलेंसर एवं रेश ड्राईव करने वाले 52 वाहन चालको के विरुद्ध मोटर अधिनियम में चालानी कार्यवाही कर सभी दुपहिया वाहनों को सीज किया गया।

बताते चलें कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत वर्तमान में दून पुलिस द्वारा मोटर अधिनियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सख्ती से कार्यवाही की जा रही है तथा आगे भी जारी रहेगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.