दून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना क्लेमेंट टाउन पुलिस ने चेन स्नैचर किया गिरफ्तार !

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

दिनांक 07/04/26 को वादी दिनेश अग्रवाल पुत्र राम गोपाल निवासी नई बस्ती थाना क्लेमेंट टाउन देहरादून ने थाना क्लेमेंट टाउन पुलिस को प्रार्थना पत्र के माध्यम से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी माता जी के गले की चेन छीन कर भागने के बारे में अवगत कराया ।

लिखित तहरीर के आधार पर थाना क्लेमेंट टाउन पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध बीएनएस की संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया ।वर्तमान में चल रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी देहरादून द्वारा स्ट्रीट क्राइम के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए हैं जिनके अनुपालन में एसपी सिटी के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर तत्वाधान में थानाध्यक्ष क्लेमेंटटाउन द्वारा तत्काल टीम का गठन करा गया।

गठित टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चैक करने के साथ-साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते करते हुए चेन स्नेचिंग के बारे में अवगत कराया गया जिसके फलस्वरुप मुखबिर की सूचना पर दिनांक 11/02/26 को चैकिंग के दौरान झील तिराहा से भारूवाला जाने वाले रास्ते से एक व्यक्ति को घटना से संबंधित छीनी हुयी चैन के साथ-साथ थाना वसंत विहार के अभियोग से संबंधित एक मोबाइल सैमसंग अल्ट्रा व घटना में प्रयुक्त स्कूटी UK07HF5754 के साथ गिरफ्तार किया गया ।

अभियुक्त आकाश, पुत्र जगदीश लाल निवासी शिवाजी एनक्लेव, जैन प्लॉट थाना रायपुर से सख्ती से पूछताछ में उसके द्वारा अपने नशे की लत पूरी करने के लिए चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम देना बताया गया ।अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया l

अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे थाना क्लेमेंटटाउन से उपनिरीक्षक विकास शुक्ला, अपर उपनिरीक्षक मनोज कुमार, कॉन्स्टेबल कैलाश पवार कॉन्स्टेबल राजीव कुमार, कॉन्स्टेबल पवन कुमार कॉन्स्टेबल असजद शामिल थे तथा SOG से कांस्टेबल आशीष शर्मा और कांस्टेबल किरण शामिल थे


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.