ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग करने वालों को दून पुलिस ने पढाया कानून का पाठ

Share your love

देहरादून में सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग और झगड़ा कर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ दून पुलिस सख्त नजर आ रही है। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 11 लोगों को हिरासत में लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत जनपद भर में पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना रानीपोखरी पुलिस ने 9 अप्रैल 2026 की रात गश्त के दौरान सूर्यधार रोड स्थित ड्रीम वैली रिजॉर्ट के पास 11 लोगों को आपस में झगड़ा करते हुए पकड़ा।
पुलिस के अनुसार, सभी लोग देर रात किसी बात को लेकर आपस में विवाद कर रहे थे और सार्वजनिक स्थान पर शोर-शराबा कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, तो वे और अधिक उग्र हो गए और एक-दूसरे से भिड़ने लगे।
स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सभी 11 लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की जाती, तो कोई गंभीर घटना हो सकती थी।

“फिलहाल सभी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और दून पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।”


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.