उत्तराखंड में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण शुरू, ड्राफ्ट मतदाता सूची में 72.78 लाख मतदाता शामिल!
Share your love
डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी
लोकजन टुडे, शीतल सकलानी
देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान शुरू हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 12 नवंबर को प्रदेश की ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। सूची के अनुसार उत्तराखंड में कुल 72 लाख 78 हजार 35 मतदाताओं के नाम शामिल हैं।
शुक्रवार को मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने अभियान से जुड़ी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि ड्राफ्ट मतदाता सूची में 34 लाख 84 हजार 447 महिला, 37 लाख 93 हजार 373 पुरुष और 215 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। वहीं, प्रदेश में सर्विस मतदाताओं की संख्या 86 हजार 28 है। इनमें 83 हजार 352 पुरुष और 2 हजार 676 महिला मतदाता हैं।
उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों के पुनर्गठन के बाद प्रदेश में कुल मतदान केंद्रों की संख्या बढ़कर 12 हजार 498 हो गई है। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन को लेकर दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इसके बाद 28 दिसंबर तक दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को होगा।
डॉ. जोगदंडे ने बताया कि इससे पहले 4 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक चलाए गए विशेष अभियान में 1 लाख 25 हजार 216 नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किए गए थे। वहीं, फॉर्म-7 के माध्यम से प्राप्त 6 हजार 130 मामलों का भी निस्तारण किया गया। उन्होंने बताया कि 3 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित अंतिम सूची में प्रदेश के कुल 71 लाख 58 हजार 949 मतदाता दर्ज थे।
युवा मतदाता 11 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन
निर्वाचन विभाग ने युवाओं से भी मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील की है। ऐसे युवा जो 1 जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं या किसी कारणवश अब तक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज नहीं करा पाए हैं, वे 11 दिसंबर तक फॉर्म-6 भरकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है।
मतदाता अपने नाम की जांच निर्वाचन आयोग की वेबसाइट www.voter.eci.gov.in और मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड की वेबसाइट www.ceo.uk.gov.in पर भी कर सकते हैं।
वहीं, ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में सभी राजनीतिक दलों को ड्राफ्ट मतदाता सूची की सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध कराई गई और पुनरीक्षण अभियान में सहयोग करने की अपील की गई।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
