ऊधमसिंह नगर रुद्रपुर हत्याकांड के आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर…

Share your love

लोकजन टुडे, ब्यूरो

ऊधमसिंह नगर पुलिस ने रुद्रपुर हत्याकांड मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी को मुठभेड़ एनकाउंटर में घायल कर गिरफ्तार कर लिया है।

बीते दिनों मामूली कहासुनी के बाद जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मेडिकल कराने पहुंचे एक युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी जिसके बाद से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीमें लगातार आरोपी की तलाश ने सघन चैकिंग अभियान चलाया हुआ था, मुखबिर तंत्र सक्रिय किए हुए थे जिसके परिणामस्वरूप पुलिस ने घेराबंदी कर मुठभेड़ में आरोपी को पस्त कर गिरफ्तार कर लिया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.