जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, सुरक्षा बलों ने लिया CRPF जवान और बच्चे का बदला

Share your love

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने मंगलवार सुबह दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग जिले के वाघमा में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था।

उन्होंने बताया कि इसी बीच आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी कर दी। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। अभी तक 2 आतंकवादी मारे गए हैं।

वहीं जम्मू-कश्मीर के डीजी ने बताया कि वाघमा बिजबेहारा में एक मुठभेड़ में, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान और एक 5 वर्षीय बच्चे की हत्या करने वाले दो आतंकवादियों को मार गिराया गया।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *