विकासनगर में बड़ा सड़क हादसा, वाहन टोंस नदी में गिरा; दो साल की बच्ची समेत दो की मौत, तीन घायल!

Share your love

लोकजन टुडे, शीतल सकलानी

देहरादून। विकासनगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कालसी-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर धमोग के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर सीधे टोंस नदी में जा गिरा। हादसे में दो साल की मासूम बच्ची और 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, वाहन हिमाचल प्रदेश के नेरूआ से विकासनगर की ओर आ रहा था। इसी दौरान धमोग के पास चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और गाड़ी सड़क से नीचे टोंस नदी में जा गिरी। वाहन में चालक समेत कुल छह लोग सवार थे।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। चालक को भी मामूली चोटें आई हैं। वाहन में सवार सभी लोग नेपाली मूल के बताए जा रहे हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.