दस लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Share your love

संवाददाता: फरमान खान

लक्सर: नशे के खिलाफ अभियान के दौरान लक्सर कोतवाली पुलिस ने शनिवार देर रात अलग अलग क्षेत्रों में दो लोगों को दस लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर दिया है। आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेश करने की तैयारी में जुटी है।

भीकमपुर पुलिस चौकी इन्चार्ज मनोज नौटियाल मयहमराह प्रमोद कुमार ने टाण्डा भागमल गांव के पास संदिग्ध को देखा। पुलिस कर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उससे पांच लीटर कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने आरोपी सुशील पुत्र बलवन्त निवासी टाण्डा भागमल को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया है।

दूसरे मामले में मेन बाजार चौकी पुलिस उपनिरीक्षक उमेश नेगी मय हमराह कानि उत्तम होमगार्ड जोनु के साथ पुलिस की टीम ने सोमवार रात नगला गांव की तरफ जाते एक संदिग्ध को रोका। तलाशी में उसके पास से पांच लीटर कच्ची शराब बरामद की। आरोपी रवि उर्फ विशाल पुत्र डबलू निवासी ग्राम लक्सर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.