आज कार्तिक पूर्णिमा पर ठंड के बावजूद भी लाखों ने लगाई आस्था की डुबकी

Share your love

हरिद्वार

 

आज कार्तिक पूर्णिमा के पवित्र स्थान पर्व पर ‘ठंड के इस मौसम में भी’ लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब हर की पैड़ी एवं आसपास के घाटों में मां गंगा की गोद में अठखेलियां करते हुए आस्था की डुबकी लगा रहा है। लोग अपने व परिवार की कुशलक्षेम चाहते हुए स्नान कर रहे हैं।

देर रात से ही ट्रांसपोर्ट के विभिन्न माध्यमों रेल, बस, टैक्सी आदि से श्रद्धालुओं का भारी मात्रा में हरिद्वार आना जारी है जिसको फोटो (व उसमें अंकित समय) के माध्यम से भी समझा जा सकता है। शहर क्षेत्र की सड़कें/गलियां श्रद्धालुजन से अटी पड़ी हैं और one way traffic होने के कारण लोग सुगमता से एक स्थान से दूसरे स्थान को आ/जा रहे हैं समय-समय पर लागू हो रहे ट्रैफिक प्लान के कारण हाईवे पर भी ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू है।

.


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.