खानपुर में पच्चीस लीटर कच्ची शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Share your love

रिपोर्ट: फरमान खान

थाना खानपुर क्षेत्र में पच्चीस लीटर कच्ची शराब के साथ तीन लोग गिरफ्तार। पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्र से तीन लोगों को कच्‍ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। एक आरोपित को अब्दीपुर लालचन्द वाला से और तीसरे को धर्मूपुर से गिरफ्तार किया है।

थाना खानपुर पुलिस ने जंगल के रास्ते खानपुर में कच्ची शराब लेकर आ रहे अब्दीपुर के एक युवक को दबोचा। वहीं धर्मूपुर लालचन्द वाला में चेकिंग के गोवर्धनपुर चौकी पुलिस ने दस लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपित को धरा। पुलिस ने तीनो आरोपितों के खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

शुक्रवार रात पुलिस गोवर्धनपुर चौकी क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी चौकी इंचार्ज आशीष शर्मा ने धर्मूपुर के रास्ते क्षेत्र में प्रवेश कर रहे धर्मूपुर के एक युवक को रोका। तलाशी के दौरान आरोपित के पास जैरीकेंन में बंद दस लीटर कच्ची शराब बरामद की। पूछताछ में आरोपित ने अपनी पहचान गुरजीत सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह व गुरपेज सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी ग्राम अब्दीपुर थाना खानपुर तथा तीसरा आरोपी राजकुमार पुत्र हुकम सिंह निवासी ग्राम लालचन्द वाला थाना खानपुर के रूप में बतायी।

तीनो आरोपितों के पास से कुल पच्चीस लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। आरोपितो ने पुलिस को बताया कि कच्ची शराब को वह क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए लाये थे। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया। कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष खानपुर अभिनव शर्मा, चौकी इन्चार्ज गोवर्धन पुर, आशीष शर्मा, कास्टेबल विकास चन्द, राजीव कुमार, विक्रम सिंह आदि का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.