उत्तराखंड के इस मेडिकल कॉलेज को PM केयर्स फंड से मिले पोर्टेबल वेंटिलेटर हुए खराब

Share your love

देहरादून: उत्तराखंड में राजकीय मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) को पीएम केयर्स फंड से मिले पोर्टेबल वेंटिलेटर कुछ ही दिनों में खराब हो गए। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने एक कंपनी के 28 वेंटिलेटरों को ठीक कराया है जबकि दूसरी कंपनी के 17 वेंटिलेटरों को टेक्नीशियन और इंजीनियर का इंतजार है।

पिछले वर्ष सितंबर में पीएम केयर फंड से एसटीएच को 45 पोर्टेबल वेंटिलेटर मिले थे। कुछ दिनों बाद 17 वेंटिलेटर और दिए गए। ये वेंटिलेटर कुछ समय बाद इंस्टॉल किए गए। पोर्टेबल वेंटिलेटर अलग-अलग वार्डों में लगाए गए जबकि कुछ के प्रयोग की जरूरत नहीं पड़ी।कोविड के केस कम होने के बाद पिछले सप्ताह पीएम केयर फंड से आए 28 पोर्टेबल वेंटिलेटरों की मरम्मत कराई गई। 17 की मरम्मत होनी अभी शेष है। 17 वेंटिलेटर दूसरी कंपनी के हैं, इसलिए टेक्नीशियन और इंजीनियर को सूचना दी गई है।

वहीं, बागेश्वर जिले को भी पीएम केयर फंड से मिले दो वेंटिलेटरों के इंस्टॉलेशन में दिक्कत आ रही है। सीएमओ डॉ. बीडी जोशी ने टेक्नीनिशयन और इंजीनियर को बुलाया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.