पौड़ी
मुकेश बछेती, लोकजन टुडे
राज्य बनने के बाद से ही जिला मुख्यालय का विकास आधार पर लटका हुआ है, मुख्यालय होने के बावजूद भी पौड़ी आज भी विकास की राह ताके हुए हैं इसी को देखते हुए आज नागरिक कल्याण मंच पौड़ी ने शहर की समस्याओं को लेकर एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें पौड़ी की समस्याओं को हल करने के लिए मंथन किया गया बैठक में निर्णय लिया गया कि इन समस्याओं से महिलाओं और छात्रों को जोड़कर आंदोलन किया जाएगा। कि किस तरह से पौड़ी को विकास की राह में ले जाया जा सके। इसके साथ ही शहर की समस्याओं को हल करने के लिए कार्ययोजना भी इस बैठक में बनाई गई। जिनमे कूड़ा, बंदरों के आतंक,सड़क जैसी मुख्य समस्या थी। नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष रघुवीर सिंह रावत ने बताया कि उनका मंच पिछले लंबे समय से शहर की समस्याओं को लेकर उनके समाधान की मांग करता आया है मगर जिला प्रशासन की बात करें या नगर प्रशासन की दोनो ने ही इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने पौड़ी के जनमानस से अपील की है कि वे सभी पौड़ी के विकास के लिए आगे आएं। जिससे विकास की राह तकता पौड़ी को विकास की राह में दौड़या जा सके। उन्होंने जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर आने वाले समय में भी पौड़ी की अनदेखी की जाती है तो उनका मंच पौड़ी के विकास के लिए आंदोलन करने के लिए विवश हो जाएगा।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
