सुबह-सुबह रुद्रप्रयाग से चमोली जा रहा ट्रक चोपता मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त मार्ग बाधित

Share your love

रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ, चोपता, गोपेश्वर मार्ग पर सब्जी का ट्रक पलटा, फिलहाल यातायात बाधित
थाना ऊखीमठ का पुलिस बल मौके पर मौजूद

आज सुबह एक ट्रक सब्जी लेकर चमोली के लिए जा रहा था जो कि चोपता रोड़ पर ताला मस्तूरा के पास चढ़ाई पर चढ़ते वक्त रोड़ पर पलट गया। इसके चालक व परिचालक सुरक्षित हैं। फिलहाल यहां पर रोड़ ब्लॉक है। थाना ऊखीमठ का पुलिस बल यहां पर मौजूद है।
एनएच को जेसीबी भिजवाने को बता दिया गया है। जेसीबी पहुंचने पर ट्रक को रोड़ से हटवा कर यातायात व्यवस्था सामान्य करायी जायेगी।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.