पेपर लीक मामले की जांच कर रही एसआईटी पहुंची हरिद्वार स्थित मुख्य अभियुक्त के घर, कई महत्वपूर्ण साक्ष्य किए एकत्रित!

संवाददाता: करन सहगल

UKSSSC द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा के प्रश्न पत्रों के फोटो आउट होने के सम्बन्ध में थाना रायपुर पर उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम एवं रोकथाम के उपाय) अध्यादेश 2023 के तहत पंजीकृत अभियोग की निष्पक्ष एवं पारदर्शी विवेचना हेतु गठित एसआईटी टीम आज जाँच हेतु हरिद्वार पहुँची, जहाँ टीम द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर हरिद्वार में अभ्यर्थियों एवं अन्य लोगों से परीक्षा से जुडी जानकारी हेतु जनसंवाद किया गया।

इस दौरान एसआईटी द्वारा अब तक की घटनाक्रम से अवगत कराते हुए अभ्यार्थियों व अन्य लोगो की शंकाओं एवं प्रश्नों के भी उत्तर दिए गए।

एसआईटी द्वारा आज मां0 न्यायालय से प्रकरण में गिरफ्तार मुख्य अभियुक्त खालिद के घर का सर्च वांरट प्राप्त कर अभियुक्त के घर की तलाशी लेते हुए परीक्षा से जुडे साक्ष्य संकलित किये गये जिसके उपरांत एसआईटी टीम द्वारा बहादुरपुर जट स्थित परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण कर परीक्षा के दौरान ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारियों व अन्य लोगों से पूछताछ कर उनके बयान अंकित किये गये।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.