सड़क की ओर आया पहाड़ कई लोग बचे दबने से! सोशल मीडिया पर हो रहा Viral

Share your love

चमोली: उत्तराखंड में पहाड़ियों के दरकने और भूस्खलन की घटनाएं लगातार दिनों दिन बढ़ती जा रही है। आपको बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इस वीडियो को उत्तराखंड के गोचर व कर्णप्रयाग के बीच का बताया जा रहा है जहां पर देखते ही देखते पहाड़ भरभरा कर पूरी तरह से जमींदोज हो गया। चूँकि ये एक वाइरल विडीओ है इसकी लोकजन टुडे पुष्टि नहीं करता है..

तो वही वीडियो में अपनी जान बचाने के लिए भागते हुए लोग भी दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि यह वीडियो गोचर और कर्णप्रयाग के बीच का है। जिसे किसी राहगीर ने अपने मोबाइल में इस पूरी घटना को कैद कर लिया इस वीडियो को देखने के बाद आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.