अपनी ही पत्नी का गला घोटकर मारना चाहता था पति, चढ़ गया थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के हत्थे…

Share your love

लोकजन टुडे, देहरादून

संवाददाता : करन सहगल

कल सायं राजेंद्र नाथ पुत्र शंकर नाथ निवासी कनक गांव चंपावत ने थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस को प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि उनकी बहन प्रभा और उसके पति जो बाल विकास में सुपरवाइजर के पद पर है और उसके पति विनोद गिरी गोस्वामी के बीच मे कुछ समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है और दोनों अलग अलग रहते है।

कल सुबह विनोद गिरी गोस्वामी ने उसकी बहन के साकेत कालोनी अजबपुर स्थित रूम पर जाकर उसकी बहन को गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की जिसको देखकर उसका 07 वर्षीय भांजा चिल्लाया जिसे सुनकर पड़ोसी वहाँ आए तो पड़ोसियों को आता देख विनोद गिरी मेरी बहन को मरा समझकर वही छोड़ कर वहां से भाग गया जिसे आसपास के लोगो द्वारा मेरी बहन को दून हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

उक्त प्रार्थना पत्र पर तत्काल प्रभाव से थाना नेहरू कॉलोनी में संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज किया गया !

उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देशानुसार थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई। गठित टीम को सूचना प्राप्त हुई की अभियुक्त अपनी गाड़ी को लेने के लिए साकेत कॉलोनी घटना स्थल पर आ रहा है जिस पर टीम द्वारा दिनांक 20/10/24 को अभियुक्त विनोद गिरि को साकेत कॉलोनी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया l

विनोद गिरी गोस्वामी पुत्र रमेश गिरी गोस्वामी निवासी कोशल्या एनक्लेव ,गंगापुर रोड ट्रांजिट कैम्प रुद्रपुर जिला ऊधमसिंह नगर ।

अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना नेहरू कॉलोनी योगेश दत्त, कॉन्स्टेबल विक्रम बंगारी तथा कॉन्स्टेबल नीरज सामंत शामिल थे ।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.