सोनू सूद से मिलने पहुंची महिला ने बांधी राखी, देखे वीडियो

Share your love

  1. लोगों के लिए मसीहा बनकर उभरे अभिनेता सोनू सूद आए दिन सुर्खियों में छाए रहते हैं। कभी वो लोगों की मदद कर चर्चा में आ जाते हैं तो कभी अपने व्यवहार के कारण। अब कुछ दिनों से लोग सोनू सूद से मिलने उनके घर पहुंच रहे हैं और ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। वहीं अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अभिनेता से मिलने गई एक महिला उन्हें राखी बांध रही हैं। इस वीडियो को फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है और लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। सिर्फ यही नहीं इस वीडियो को देखकर लोग सोनू सूद के व्यवहार की तारीफ कर रहे हैं।

अब लोग सोनू सूद से मिलने और उन्हें अपनी परेशानी बताने उनके घर पहुंचने लगे हैं। अभिनेता भी लोगों को निराश नहीं करते और घर से बाहर आकर सभी की बात सुनते हैं। मानव मंगलानी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला आकर सोनू सूद को राखी बांधती है।

https://www.instagram.com/p/CPVSJWIgQGC/?utm_source=ig_web_copy_link


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.