उत्तराखंड में यहां दिखा भारत बंद का असर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

Share your love

उधमसिंह नगर: कृषि कानून के विरोध में किसान संयुक्त मोर्चा ने आज भारत बंद का ऐलान किया है। भारत बंद का ऊधमसिंह नगर में व्यापक असर दिखा। बाजार बंद है दुकानें बंद दिखीं। सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की दुकानें ही खुली नजर आईं। सड़कों पर हर जगह सन्नाटा सपरा रहा।

बता दें कि उधमसिंह नगर में अधिकतर किसान परिवार निवास करते हैं और खेती कर जीवन यापन करते हैं। वहीं बात करें अन्य जिलों की तो नैनीताल समेत देहरादून और कई जिलों में भारत बंद का असर नहीं दिखा। बाजार सामान्य दिनों की तरह खुला रहा।

आपक बता दें कि किसान लंबे समय से कृषि कानून के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं। देश भर के किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध किया लेकिन अब तक उनको कोई सहूलियत नहीं मिली है । उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाता तब तक वो आंदोलन करते रहेंगे।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.