बच्चों की शिक्षा को लेकर हो रहे खिलवाड़ पर शिक्षा विभाग ने कसी लगाम !

Share your love

देहरादून : उत्तराखंड में स्कूलों की कमी नही है। अगर आप अपने बच्चे का एडमिशन प्राइमरी से आठवीं तक कहीं भी स्कूल में दाखिला कह रहे हैं तो आपको कई सारे ऑप्शंस मिल भी जायेंगे। लेकिन एस्मीशन करवाते हुए एक बात का ध्यान जरूर रखें की जिस स्कूल में आप अपने बच्चे का एडमिशन करवा रहे है उस स्कूल की मान्यता है या नही।  राजधानी देहरादून की बात करें तो धड़ल्ले से बिना मान्यता प्राप्त प्लेग्रुप, प्री प्राइमरी से आठवीं तक स्कूल चल रहे हैं स्वयं शिक्षा विभाग ने इसका अलर्ट जारी किया है। अब उत्तराखंड में शिक्षा का भी गोरख धंधा चलने लगा है वो भी बिना किसी लगाम के।

मुख्य शिक्षा अधिकारी की ओर से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने इलाके में ऐसी स्कूल की जांच करें। यही नहीं कई स्कूल एक नाम से दर्जनों फ्रेंचाइजी बैठकर बच्चों को पढ़ा रहे हैं पर मुख्य स्कूल के पास ही मान्यता होती है जबकि बाकी स्कूलों को भी मान्यता लेनी होगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.