मुख्यमंत्री ने अस्पताल पहुंचकर क्रिकेटर ऋषभ पंत का जाना हाल

Share your love

देहरादून

 

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज मैक्स अस्पताल पहुंचकर क्रिकेटर ऋषभ पंत का हालचाल जाना। ऋषभ और उनके परिवार से सीएम धामी ने मुलाकात कर उनको हर संभव बेहतर से बेहतर ट्रीटमेंट दिए जाने की बात भी कही।

शुक्रवार सुबह क्रिकेटर ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हो गया था, हादसे की खबर मिलते ही सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को उचित निर्देश दे दिए थे . जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोलकाता दौरे से लौटने के बाद आज क्रिकेटर ऋषभ पंत का हालचाल पूछने मैक्स हॉस्पिटल पहुंचे. मुख्यमंत्री एक घंटे से अधिक समय तक मैक्स हॉस्पिटल में रहे. हॉस्पिटल में उन्होंने ऋषभ, उनकी मां और बहन से मुलाकात की साथ ही ऋषभ का इलाज कर रहे डॉक्टर से भी उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी ली.

 

ऋषभ से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ऋषभ पंत की तबीयत में पहले से काफी सुधार है. वही कार दुर्घटना के कारण को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषभ ने उन्हें बताया की गड्ढा जैसे सामने आया था जिसके चलते अचानक से यह पूरी दुर्घटना हो गई. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अभी ऋषभ मैक्स अस्पताल में ही रहेंगे। बाहरी चोटों का दर्द जब कम हो जाएगा, उसके बाद उनके लिगामेंट के ट्रीटमेंट के बारे में आगे का निर्णय लिया जाना है।

ऋषभ पंत उत्तराखंड के ब्रांड एम्बेसडर भी हैं जिस कारण ऋषभ के पूरे इलाज का खर्च उठाने की बात सीएम धामी कर चुके हैं. आज हॉस्पिटल पहुंचकर सीएम धामी ने उनके परिजनों को हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया है .


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.