उत्तराखंड में दस ट्रैकर्स की मौत, 25 लापता, रेस्‍क्‍यू जारी

Share your love

नैनिताल: उत्‍तराखंड में  दो अलग-अलग स्‍थानों पर टैकिंग के लिए गए दस पर्यटकों की मौत हो गई है। जबकि 25 लापता बताए जा रहे हैं। पर्यटकों को रेस्‍क्‍यू करने का अभियान सेना ने जारी रखा है। बागेश्‍वर जिले के सुदंरढूंगा घाटी में ट्रैक पर गए बंगाल के छह ट्रैकरों में पांच की मौत हो गई है तो एक अब भी लापता है।

वहीं उत्‍तरकाशी जिले में हर्षिल से लम्‍खागा पास होते हुए हिमाचल प्रदेश स्थित छितकुल की ट्रैकिंग पर गए 17 सदस्‍यीय दल में पांच ट्रैकरों की मौत हो गई है। जिनमें एक पर्यटक दिल्‍ली और अन्‍य बंगाल के बताए जा रहे हैं। एक बीमार ट्रैकर को हर्षिल पहुंचाया गया है, जबकि पोर्टर को सेना ने अपने कैंप में रखा है। लापता चार अन्‍य सदस्‍यों की खोज जारी है। वहीं कफनी ग्‍लेशियर की तरफ गए 20 ग्रामीण लापता बताए जा रहे हैं। उनका कुछ पता नहीं चल सका है।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.