निगरानी तेज, कार्रवाई सख्त”: पिथौरागढ़ पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो

कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु जनपद पिथौरागढ़ पुलिस की प्रभावी कार्रवाई — 03 गिरफ्तार, 98 चालान

जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए गए विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस द्वारा त्वरित एवं आवश्यक कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 03 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया—
🔹 कोतवाली डीडीहाट: सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने वाले कमल कुमार को बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया।


🔹 थाना जाजरदेवल: घरेलू विवाद के दौरान मारपीट एवं उत्पात करने वाले सन्तोष कुमार को जाजरदेवल पुलिस द्वारा उ0नि0 आनन्द गिरी के नेतृत्व में बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत गिरफ्तार किया गया।


🔹 थाना बलुवाकोट: कस्बा बलुवाकोट में गाली-गलौच एवं उत्पात करने वाले रोहित चन्द्र जोशी को बलुवाकोट पुलिस द्वारा थानाध्यक्ष मेघा शर्मा के नेतृत्व में बीएनएसएस की धारा 126/135/170 के तहत गिरफ्तार किया गया।

इसके अतिरिक्त, सघन चेकिंग अभियान के दौरान कुल 98 चालान किए गए।

जनपद पुलिस आमजन की सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.