हरिद्वार-:
आज जनपद के प्रसिद्ध विष्णु घाट की साफ सफाई के दौरान निकले एक अजगर को देख एसपी देहात स्वप्न किशोर किशोर सिंह द्वारा बिन डरे उक्त अजगर को पकड़ उसे सुरक्षित स्थान पर भेज दिया।

आज हरिद्वार के प्रसिद्ध विष्णु घाट की साफ सफाई हेतु हरिद्वार पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी व कर्मचारी घाट पर एकत्रित हुए थे। जिसमें एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह द्वारा भी उक्त सफाई कार्यक्रम का निरीक्षण व व्यवस्था बनाई जा रही थी। इस दौरान कई लोगो का भी घाट पर जमावड़ा लगा हुआ था। सफाई के दौरान अचानक घाट पर एक अजगर सबके सामने आ गए जिसको देख आम जनता भयभीत हो गयी।
इसी बीच अजगर मिलने की खबर मिलते ही एसपी देहात तुरंत भीड़ को दरकिनार करते हुए आगे आये और अजगर को पकड़ते हुए उसे उसे सुरक्षित स्थान पर भेज दिया। एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह की अजगर जैसे जानवर को देख भी निर्भीकता व धैर्यता से उसे पकड़ने पर आम जनता द्वारा एसपी देहात के साहस की प्रशंसा की गई व तालियों से उनका स्वागत किया गया।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
