उत्तराखंड राजभवन में लगने जा रही ऐसी टेक्नोलॉजी जो आपने अब तक हॉलीवुड की फिल्मों में ही देखी होगी पढ़िए पूरी खबर……
Share your love
राजभवन सूचना परिसर, उत्तराखण्ड
आपने हॉलीवुड और कई बॉलीवुड की रोबोटिक फिल्मों में यह तकनीक देखी होगी जिससे चेहरे की और आंखों की रेटिना से मशीन स्कैन करके व्यक्ति की आइडेंटी जान लेती है और उसके बाद ही दरवाजे खुलते हैं या फिर कंप्यूटर उस व्यक्ति को आईडेंटिफाई करता है अब जल्द ही उत्तराखंड के राजभवन में आपको यह तकनीक देखने को मिलेगी

राजभवन में जल्द ही एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित स्मार्ट ऑटोमेशन सिस्टम प्रारंभ किया जाएगा। स्मार्ट ऑटोमेशन सिस्टम के पहले चरण में ऑनलाईन गेट-पास तथा ई-इन्विटेशन सिस्टम शुरू किया जाएगा। इसके अंतर्गत राजभवन आने वाले आगंतुकों को गेट पास के लिए लाईन में नहीं लगना पड़ेगा। गेट में लगा वेब कैमरा उनकी पहचान करेगा और वेरीफाई होने के बाद उन्हें एंट्री मिल जाएगी। आगंतुकों द्वारा कहीं से भी राजभवन आने के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकेगा।
ई-इन्विटेशन सिस्टम के माध्यम से विभिन्न राजकीय समारोहों में राजभवन से आमंत्रित किए जाने वाले महानुभावों को ई-आमंत्रण प्रेषित किया जाएगा जिसका लिंक वह एंट्री गेट में दिखाकर राजभवन में प्रवेश कर सकेंगे। राजभवन में शुरुआती चरण में ऑनलाइन गेट-पास सिस्टम तथा ई-इन्विटेशन सिस्टम शुरू किया जाएगा। इसके बाद स्मार्ट ऑटोमेशन सिस्टम पर आधारित अन्य प्रक्रियाएं शुरू की जाएंगी। यह सिस्टम एनआईसी द्वारा यूपीईएस विश्वविद्यालय के सहयोग से विकसित किया जा रहा है।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) की अध्यक्षता में राजभवन में एआई आधारित स्मार्ट ऑटोमेशन सिस्टम के संबंध में हुई बैठक में यह जानकारी दी गई। राज्यपाल ने एप विकसित किए जाने हेतु एनआईसी के अधिकारियों से विचार-विमर्श किया। उन्होंने राजभवन में एआई आधारित पोर्टल तथा मोबाइल एप विकसित किए जाने हेतु अपनी प्राथमिकताओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाने की अपेक्षा की। उन्होंने निदेशक आईटीडीए अधिकारियों को एआई प्रोजेक्ट को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने हेतु रोडमैप बनाने के निर्देश दिए।
इस बैठक में सचिव आईटीडीए शैलेश बगौली, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, अपर सचिव स्वाति एस. भदौरिया, निदेशक आईटीडीए नितिका खंडेलवाल, एसआईओ एनआईसी आशीष अग्रवाल, यूपीईएस विश्वविद्यालय के प्रो. प्रिया रंजन, वरिष्ट प्रोग्रामर राजभवन वी. एस. पुंडीर आदि उपस्थित रहे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
